Get Loan

JCB vs Mahindra Backhoe Loader: 5 साल में कौन कराएगा ₹10 लाख बचत?

Calenderप्रकाशित - May 20, 2026

Rakesh Khandelwal

द्वारा

JCB vs Mahindra Backhoe Loader: 5 साल में कौन कराएगा ₹10 लाख बचत?

JCB vs Mahindra लोडर: रीसेल वैल्यू और मेंटेनेंस का वो सच जो कोई डीलर आपको नहीं बताएगा!

भारत में इस समय सड़कों और कंस्ट्रक्शन का काम रॉकेट की रफ्तार से चल रहा है। ऐसे में अगर आप भी कंस्ट्रक्शन बिजनेस में उतरने या अपनी फ्लीट बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो बैकहो लोडर (Backhoe Loader) आपकी सबसे पहली जरूरत है। 

लेकिन जब भी बाजार में बैकहो लोडर लेने निकलो, दिमाग में एक ही बड़ा कन्फ्यूजन घूमता है–जेसीबी खरीदें या महिंद्रा?

एक तरफ पीली मशीन के राजा JCB 3DX का नाम है, तो दूसरी तरफ भारतीय सड़कों की नब्ज समझने वाली Mahindra EarthMaster SX कौन सी मशीन आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगी? 5 साल में कौन कराएगा ₹10 लाख की बचत?

आज इंफ्रा जंक्शन के इस ब्लॉग में आपका कन्फ्यूजन दूर किया जाएगा जिससे आपको खुद पता चल जाएगा किआपके बिजनेस के लिए असली नोट छापने वाली मशीन कौन सी है।

सबसे पहले जानिए दोनों का असली हाल (ब्रांड वैल्यू और लोकप्रियता)

बात जब बैकहो लोडर की आती है, तो जेसीबी का नाम सबसे पहले सामने आता है। भारत में JCB का नाम एक ब्रांड से बढ़कर एक पहचान बन चुका है। लोग कहते हैं – "JCB लगा दो", चाहे मशीन कोई भी हो। इसका सर्विस नेटवर्क देश के कोने-कोने में फैला है और इसकी रीसेल वैल्यू मार्केट में सबसे तगड़ी मानी जाती है।

दूसरी तरफ, महिंद्रा अपने 'कम इनवेस्टमेंट में ज्यादा मुनाफे' वाले फॉर्मूले के लिए जाना जाता है। महिंद्रा ने अपनी EarthMaster सीरीज को खास तौर पर भारतीय मौसम और कठिन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। यह धीरे-धीरे छोटे और मझोले ठेकेदारों की पहली पसंद बनती जा रही है।

JCB vs Mahindra: तुलना तालिका

नीचे दी गई तालिका में दोनों ब्रांड्स के सबसे लोकप्रिय मॉडल्स की हर अहम डिटेल दी गई है। इसी से तय होगा कि आपके काम के लिए कौन सही है।

स्पेसिफिकेशनJCB Backhoe LoaderMahindra Backhoe Loader
इंजन पावर (HP)49 HP – 74 HP49.2 HP – 91 HP
डिगिंग डेप्थ (mm)4700 – 5360 mm4959 mm
लिफ्टिंग कैपेसिटी (kg)1490 – 2547 kg2493 – 3428 kg
फ्यूल एफिशिएंसी (लीटर/घंटा)5.5 – 6.2 लीटर4.8 – 5.5 लीटर
सालाना मेंटेनेंस कॉस्ट₹1.2 – 1.5 लाख₹80,000 – 1 लाख
रिसेल वैल्यू (5 साल बाद %)लगभग 60-65%लगभग 50-55%
वारंटी2 साल / 3000 घंटे2 साल / 4000 घंटे
शुरुआती कीमत (लगभग)₹18 –40 लाख₹23 – 33 लाख

रियल केस स्टडी से समझिए किस मशीन में हुई ज्यादा बचत

अगर आप बैकहो लोडर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो केवल ब्रांड नाम देखकर फैसला लेना सही नहीं होगा। असली फायदा इस बात में छिपा होता है कि मशीन लंबे समय में आपकी जेब पर कितना असर डालती है। इसे आसान तरीके से समझने के लिए एक रियल केस स्टडी देखते हैं।

लखनऊ के ठेकेदार राजेश ने JCB 3DX मशीन ₹37 लाख में खरीदी। इस मशीन पर हर महीने करीब ₹5,000 मेंटेनेंस खर्च आया और डीजल खपत लगभग 6.2 लीटर प्रति घंटा रही। वहीं पटना के ठेकेदार संतोष ने Mahindra & Mahindra EarthMaster SX को ₹29.5 लाख में खरीदा। इस मशीन का मासिक मेंटेनेंस खर्च करीब ₹3,000 रहा और डीजल खपत 5.2 लीटर प्रति घंटा रही।

अब अगर 2 साल का कुल खर्च देखें, तो राजेश की JCB मशीन पर खरीद कीमत, मेंटेनेंस और डीजल मिलाकर लगभग ₹62.8 लाख खर्च हुए। दूसरी तरफ, संतोष की Mahindra EarthMaster SX पर कुल खर्च करीब ₹52.3 लाख रहा। यानी सिर्फ 2 साल में ही Mahindra मशीन ने लगभग ₹10.5 लाख की बचत करा दी।

हालांकि JCB मशीनों की रिसेल वैल्यू बाजार में ज्यादा मानी जाती है, लेकिन रोजाना के खर्च जैसे डीजल और मेंटेनेंस के मामले में Mahindra & Mahindra EarthMaster SX ज्यादा किफायती साबित हुई। यही वजह है कि आज कई ठेकेदार मशीन खरीदते समय सिर्फ ब्रांड नहीं, बल्कि कुल ऑपरेटिंग कॉस्ट और लंबे समय की बचत पर भी ध्यान दे रहे हैं।

JCB Backhoe Loader – फायदा और नुकसान

JCB 3dx

फायदे

  • बेहतरीन रिसेल वैल्यू – 5 साल बाद भी आपको अच्छा दाम मिलेगा
  • स्मूद हाइड्रोलिक्स – कड़क मिट्टी और गहरी खुदाई में माहिर
  • गांव-गांव में सर्विस – पूरे भारत में नेटवर्क
  • हाई-टेक फीचर्स – मल्टीपल वर्किंग मोड

नुकसान

  • कीमत ज्यादा लोकप्रिय मॉडल ₹35 लाख से शुरू
  • मेंटेनेंस का खर्चा भी अधिक – लगभग ₹1.5 लाख/साल
  • छोटे ठेकेदार की जेब पर भारी

Mahindra Backhoe Loader – फायदा और नुकसान

Mahindra Earthmaster SX

फायदे

  • कम मेंटेनेंस – सालाना सिर्फ ₹80k – ₹1 लाख
  • बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी – 4.8-5.5 लीटर/घंटा
  • लिफ्टिंग कैपेसिटी ज्यादा – 3428 kg तक
  • कीमत कम – ₹27.5 लाख से शुरू

नुकसान:

  • कुछ इलाकों में सर्विस नेटवर्क कमजोर
  • प्रीमियम फीचर्स की कमी
  • बहुत हैवी ड्यूटी के लिए कम लोकप्रिय

रेंटल बिजनेस के लिए कौन सा बैकहो लोडर ज्यादा कमाई देगा?

अगर आप मशीन रेंट पर देने का बिजनेस कर रहे हैं, तो यह सेक्शन आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है।

पैरामीटरजेसीबीमहिंद्रा
मंथली रेंटल इनकम₹50,000 – ₹60,000₹45,000 – ₹55,000
डिमांडबहुत ज्यादामध्यम से ज्यादा
डाउनटाइमकम (सर्विस नेटवर्क मजबूत)थोड़ा ज्यादा

रेंटल के लिए JCB बेहतर है क्योंकि डिमांड ज्यादा है और रेंटल रेट भी ऊपर है। लेकिन अगर आपका इलाका ग्रामीण है, तो Mahindra भी चल जाती है, क्योंकि उसका मेंटेनेंस सस्ता है।

नई vs पुरानी मशीन – क्या सेकेंड हैंड JCB खरीदना फायदे का सौदा है?

सेकेंड हैंड JCB:

  • इसकी डिमांड बहुत ज्यादा है
  • 5 साल पुरानी JCB 3DX भी अच्छे दाम पर बिकती है
  • ध्यान रहे – उसकी सर्विस का खर्चा आपको वहन करना होगा

नई Mahindra:

  • इस पर GST कम लगता है
  • आपको 3 साल की वारंटी मिलती है
  • लंबी अवधि रखने वालों के लिए ज्यादा सुरक्षित

अगर बजट कम है, तो सेकेंड हैंड Mahindra न लें, उसके स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता मुश्किल हो सकती है। पुरानी JCB ही लेना बेहतर है।

छोटे कॉन्ट्रैक्टर vs बड़े प्रोजेक्ट्स – किसे क्या लेना चाहिए?

आपका कामकौन सा बेस्ट?क्यों?
छोटे बिल्डिंग फाउंडेशन, मिट्टी हटानाMahindraकम खर्चा, भारतीय हालात के अनुकूल
पाइपलाइन, सड़कें, बड़ा एक्सकवेशनJCBज्यादा डिगिंग डेप्थ + स्मूद हाइड्रोलिक्स
रेंटल बिजनेस (मल्टीपल क्लाइंट)JCBज्यादा डिमांड → ज्यादा कमाई
सिर्फ लोडिंग का काम (मल्टी-पर्पज नहीं)Mahindraबजट में बेहतर लिफ्टिंग कैपेसिटी

कौन सा Backhoe Loader आपके बिजनेस के लिए बेस्ट है?

JCB चुनें अगर:

  • आप बड़े कॉन्ट्रैक्टर हैं और प्रोजेक्ट्स में नाम चाहिए
  • आप रेंटल बिजनेस कर रहे हैं
  • आप 5-7 साल बाद अच्छे दाम में मशीन बेचना चाहते हैं
  • हाइड्रोलिक प्रदर्शन और कम डाउनटाइम चाहिए

Mahindra चुनें अगर:

  • बजट 30 लाख से कम है
  • आपका काम हल्का-फुल्का एक्सकवेशन और लोडिंग है
  • आप ग्रामीण इलाके में हैं और सस्ते स्पेयर पार्ट्स चाहिए
  • फ्यूल बचत आपकी पहली प्राथमिकता है

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1: क्या Mahindra Backhoe Loader JCB से सस्ता है? 
हां, महिंद्रा EarthMaster SXE लगभग ₹27.5 लाख में मिलती है, जबकि जेसीबी 3DX ₹35 लाख से शुरू होती है।

Q2: सबसे ज्यादा माइलेज (फ्यूल एफिशिएंसी) किसमें है? 
महिंद्रा में 4.8-5.5 लीटर/घंटा, जबकि जेसीबी में 5.5-6.2 लीटर/घंटा।

Q3: रेंटल बिजनेस के लिए कौन सा बैकहो लोडर सही है? 
जेसीबी – इसकी डिमांड सबसे ज्यादा है और रेंटल रेट भी ऊंचा मिलता है।

Q4: JCB 3DX की कीमत 2026 में क्या है? 
₹35 लाख से ₹38 लाख (लोकेशन और GST के अनुसार)।

Q5: सालाना मेंटेनेंस कॉस्ट में कितना अंतर है? 
जेसीबी में ₹1.2-1.5 लाख, Mahindra में ₹80k-1 लाख सालाना।

Q6: क्या सेकेंड हैंड खरीदना सही रहेगा? 
हाँ, अगर JCB हो और वर्किंग हॉब्स कम हों। Mahindra की सेकेंड हैंड से बचें।

Q7: किस ब्रांड की रिसेल वैल्यू ज्यादा है? 
जेसीबी – 5 साल बाद भी 60-65% मूल्य बचता है।

Q8: महिंद्रा में JCB से बेहतर क्या है? 
फ्यूल बचत, कम मेंटेनेंस, ज्यादा लिफ्टिंग कैपेसिटी, कम शुरुआती कीमत।

Q9: ग्रामीण इलाकों के लिए कौन सही है? 
महिंद्रा – क्योंकि स्पेयर पार्ट्स सस्ते और कम मेंटेनेंस।

Q10: बड़े सरकारी टेंडर के लिए कौन? 
जेसीबी – क्योंकि नाम बड़ा है और सर्विस नेटवर्क मजबूत है।

पिछला खबर

अगला खबर

सर्वाधिक लोकप्रिय निर्माण उपकरण

CAT 424 Backhoe Loader
CAT 424

Engine Power75 HP

₹ 34 - 35 Lakh
CASE 770 NX Backhoe Loader
CASE 770 NX

Engine Power74 HP

Price Coming Soon
JCB 3DX Backhoe Loader
JCB 3DX

Engine Power37 kW (49hp) @ 2 050 rpm

₹ 35 - 38 Lakh
Mahindra Earthmaster SX Backhoe Loader
Mahindra Earthmaster SX

Engine Power74 Hp

₹ 29.50 Lakh
सभी बैकहो लोडर देखेंसभी  बैकहो लोडर  देखेंicon

मुख्य समाचार

JCB 3DX On Road Price in Cities Near

icon-left

श्रेणी के अनुसार लोकप्रिय मॉडल

‌
‌
‌
‌
सभी बैकहो लोडर देखेंसभी  बैकहो लोडर  देखेंicon

ऑन रोड कीमत देखें

User Icon
phone
location icon

समान बैकहो लोडर

JCB 3DX Backhoe Loader
JCB 3DX Backhoe Loader
Engine Power
Engine Power
37 kW (49hp) @ 2 050 rpm
Bucket capacity
Bucket capacity
0.26 Cum
Digging Depth
Digging Depth
4770 mm
icon
Ex-Showroom price
₹ 35 - 38 Lakh
JCB 4DX Backhoe Loader
JCB 4DX Backhoe Loader
Engine Power
Engine Power
74 HP
Bucket capacity
Bucket capacity
0.32 Cum
Digging Depth
Digging Depth
5360 mm
icon
Ex-Showroom price
₹ 36 - 40 Lakh
JCB 2DX Backhoe Loader
JCB 2DX Backhoe Loader
Engine Power
Engine Power
36.4 kW (49 hp)
Bucket capacity
Bucket capacity
0.18 Cum
Digging Depth
Digging Depth
3020 mm
icon
Ex-Showroom price
₹ 18 - 20 Lakh
JCB 3DX Plus Backhoe Loader
JCB 3DX Plus Backhoe Loader
Engine Power
Engine Power
55kW (74hp) @ 2200 rpm
Bucket capacity
Bucket capacity
0.26 Cum
Digging Depth
Digging Depth
4770 mm
icon
Ex-Showroom price
₹ 30 - 32 Lakh
सभी बैकहो लोडर देखेंसभी  बैकहो लोडर  देखेंicon
Bike JunctionTractor JunctionTruck JunctionItotyCarjunctionTractor Guru

हमसे जुड़ें

© 2026 इन्फ्राजंक्शन सर्वाधिकार सुरक्षित